बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की नसीहत
झालावाड़. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह एक निजी होटल हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरके आसेरी थे। अध्यक्षता जिला परिषद सीईओ बंशीलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि एसीईओ नरेन्द्र वर्मा, झालावाड़ एडीएम पीसी रैगर, जिला रसद अधिकारी प्रतिभा देवठिया, पीआरओ हेमंतसिंह, सह आचार्य मेडिकल कॉलेज से डॉ. आरएन मीणा रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। जिला आरक्षण मंच के अध्यक्ष छीतरलाल बैरवा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि डीन डॉ. आसेरी ने अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे बंशीलाल मीणा ने जयंती का समारोह गांव-गांव में करने पर जोर दिया। बालचंद आर्य, राजेश मेहरा, मनोहरलाल रैगर, हेमंत बैरवा आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह संयोजक प्रभुलाल ऐरवाल ने अतिथियों का आभार माना। जयंती समारोह का संचालन अनुसूचित जाति अधिकारी/कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाललाल मेघवाल किया।
झालावाड़. अंबेड़कर जयंती पर शहर में रैली निकालते हुए।
संगठनों ने निकाली सामूहिक रैली
समारोह से पूर्व अर्जुन वर्मा और हेमंत सिंह ने बसस्टैंड चौराहा परिसर से रैली को झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे, रैली बसस्टैंड सर्किल से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई, जो बाद में इंद्रप्रस्थ रेजीडेंसी होटल में समारोह में बदल गई। रैली का मोटर गैराज पर वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया।मंगलपुरा चौराहा पर मेघवाल समाज द्वारा मंगलपुरा चौराहा पर, नगर परिषद उपाध्यक्ष शफीक खान के नेतृत्व में, निर्भय सिंह सर्किल पर गणेश नवयुवक मंडल द्वारा रैली का पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रवक्ता पवन वर्मा ने बताया कि रैली झालावाड़ शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी तथा रैली का मुख्य चौराहों पर जिले के विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली का नेतृत्व पार्षद शिवराज रैगर, राकेश सरसिया, यादव समाज जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव रैगर समाज, बैरवा समाज, मीणा समाज, रावल समाज के राकेश रावल, मेहरा समाज के पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया।
शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से सांसद कार्यालय पर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बाबा अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलते हुए दलित भाइयों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित करवाने की बात कही। जिला प्रभारी श्रीकृष्ण मुरारी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव सप्ताह, संविधान के सम्मान में भाजपा मैदान में कार्यक्रम का ग्रामीण क्षेत्र में मंडल स्तर पर बूथ स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग को अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलते हुए भाजपा के साथ जोड़ने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय वर्मा, राजेश शर्मा, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष रवि संगत, यतनसिंह यादव, नंदलाल वर्मा, भैरुलाल मेहरा, कालूलाल मेहर, प्रकाश वर्मा, दिनेश मेहर, रामेश्वर रंगीला, शंकरलाल मेघवाल आदि ने विचार रखे। रेगर मोहल्ला वार्ड 28 धनवाड़ा बस्ती में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार थे। अनुसूचित जाति के लोगों ने ज्ञापन देकर बस्ती में अंबेडकर सामुदायिक भवन बनाने की मांग की गई। पाटीदार ने अंबेडकर भवन बनाने व मंदिर में ट्यूबवेल लगाने की मांग की।
अंबेडकर सशक्त समाज सुधारक थे: राजकीय पीजी कॉलेज में बाबा भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। परिचर्चा में डॉ. ओम प्रकाश बैरवा ने अंबेडकर की कृतियों की चर्चा करते हुए उन्हें शोषित समाज का मार्गदर्शक बताया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. वत्सला ने उन्हें महिलाओं के उद्घारक के रूप में याद करते हुए एक सशक्त समाज सुधारक की श्रेणी में रखा। अजय गुप्ता ने उनकी कृतियों का संक्षिप्त परिचय दिया। इस मौके पर डॉ. साधना गुप्ता, डॉ. राजेश शर्मा, वीसी मीणा आदि ने विचार व्यक्त किए।