पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरनोद : गाड़िया लोहार के 8 परिवारों को दिए पट्टे

अरनोद : गाड़िया लोहार के 8 परिवारों को दिए पट्टे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद| उपखंड कार्यालय अरनोद में चुपना के 8 गाड़िया लोहार परिवारों को पट्टे जारी किए गए। एसडीएम कुलराज मीना, विकास अधिकारी फिरोज खान, तहसीलदार नानालाल मेघवाल और चुपना सरपंच राजेश कटारा ने चुपना के 8 गाड़िया लोहार परिवारों को मकानों के पट्टे दिए। चुपना में रात्रि चौपाल के दौरान इन परिवाराें ने कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराया था। इस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें जमीन आवंटित करवाई। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व इन परिवारों ने अपने मकान के पट्टे जारी करवाने के लिए उपखंड कार्यालय के सामने अपने परिवार के साथ 3 से 4 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इसे लिखित में आश्वासन मिलने के बाद हटाया गया। उपखंड अधिकारी ने गाड़िया लोहार परिवार के अमरी, जगदीश, मंजू, वरजू, नारायण, पावली, मेंम और सुरेशी को पट्टे दिए गए। पट्‌टे मिलने के बाद इन परिवारों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान सभी ने अधिकारियों का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...