भवानीमंडी: ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भवानीमंडी| भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान, सब का साथ, सब का गांव, सबका विकास कार्यक्रम के तहत गांव गंगपुरा धुंआ रहित बनाने के लिए गुरुवार को कार्यक्रम किया गया। ऋषभ गैस सर्विस संचालक सुरेश कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत समिति के प्रधान रमेशचंद मेघवाल, उपप्रधान गोवर्धनसिंह, सरपंच सुरेश कुमार मेहर आदि मौजूद रहे। एजेंसी स्टाफ टीम ने गांव को धुंआ रहित बनाने के लिए पात्र परिवारों के रसोई गैस कनेक्शन के आवेदन प्राप्त किए।