गायत्री परिवार का युग निर्माण सम्मेलन संपन्न
रटलाई| गायत्री मंदिर परिसर में शनिवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युग निर्माण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रज्ञा पीठ झालावाड़ के मदन सिंह व गजेंद्र सिंह ने इस दौरान उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं को आचार्य श्रीराम शर्मा के रास्ते पर चलने और समाज सेवा कर लोगों को सहयोगी होने की बात बताई। उन्होंने योग व प्रणायाम के बारे में बताते हुए नियमित प्रणायाम करने के लिए प्रेरित किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रा.बा.उ.मा. स्कूल की छात्रा विजया ठाकुर, तीसरे स्थान प्राप्त करने पर रविंद शिक्षा निकेतन स्कूल के गौरव माली को सम्मानित किया।