संसदीय सचिव आज करेंगे रटलाई क्षेत्र का दौरा
रटलाई| संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर रविवार को क्षेत्र की देवरी, झिकड़िया, गुराडखेड़ा पंचायतों के गांव का दौरा कर 5 करोड़ की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण ओर शिलान्यास करेंगे। भाजपा मंडल महामंत्री इंद्रसिंह गुर्जर ने बताया कि बृजपुरा गांव में संपर्क सड़क, मिसिंग लिंक डामरीकरण रोड शिलान्यास, देवरी गौरव पथ निर्माण एवं डांग विकास योजना से निर्मित अतिरिक्त कक्षाकक्षों का शिलान्यास करेंगे। कलियाखेड़ी मे संपर्क सड़क डामरीकरण का शिलान्यास तथा जनसुनवाई कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इनके साथ भाजपा मंडल के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।