पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रटलाई. एसटी व एससी वर्ग की ओर से अंबेडकर की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रटलाई. एसटी व एससी वर्ग की ओर से अंबेडकर की जयंती मनाई गई। बस स्टैंड स्थित मीणा समाज धर्मशाला में अतिथियों का स्वागत किया । इसके बाद बस स्टैंड से भीमराव अंबेडकर की झांकी के साथ हाथों में नीले झंडे लेकर लोग डीजे में जुलूस निकाला गया। जिला परिषद सदस्य संजय वर्मा, फूलचंद मीणा, रामगोपाल सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अटल सेवा केंद्र में विशेष ग्राम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता सरपंच अनिता गुर्जर ने की। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की निजी आय व अन्य मदों से भालता रोड पर नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसका नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर डाॅ. बीआर अंबेडकर बस स्टैंड रखे जाने तथा उनका स्टेच्यू भी बनवाने का निर्णय लिया गया। ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद मेघवाल, पूर्व सरपंच छगनसिंह गुर्जर, उप सरपंच जगदीश कारपेंटर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...