पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनीकट में डूबने से बच्चे की मौत

एनीकट में डूबने से बच्चे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्ममोचिनी नदी गांधीनगर एनीकट में रामगंज मंडी निवासी सुल्तान (8) पुत्र दशरथ बावरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एनीकट में बालक का शव देख वहां नहा रहे युवकों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे एएसआई गजराजसिंह शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की लिखित रिपोर्ट दी। एएसआई गजराजसिंह ने बताया कि घटना के तहत उक्त परिवार लसाड़िया चौराहे पर डेरा बनाकर रह रहा है और भीख मांग कर गुजारा चलाता है। सुल्तान सुबह बाजार में भीख मांगने निकला, इस दौरान नदी पर नहाने चला गया। वहा गहराई में चले जाने से डूब गया। परिजनों ने दिनभर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।

एनीकट पर हो गई तीसरी घटना
कर्ममोचिनी एनीकट पर पानी में डूबने की यह तीसरी वारदात है। इसके चलते इस एनीकट पर एक बच्चा, एक युवक व एक वृद्ध की डूबने से मौत हो चुकी है। एनीकट के पीछे भराव क्षेत्र में पानी गहरा होने से मौत हुई है। सीआई डूंगरसिंह चुंडावत ने एनीकट पर अकेले नहीं नहाने और गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की।

खबरें और भी हैं...