पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतापगढ़ में जल्द शुरू होगी विप्र की सीखो और कमाओ योजना

प्रतापगढ़ में जल्द शुरू होगी विप्र की सीखो और कमाओ योजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्म नारायण जोशी शनिवार के प्रतापगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। शहर के निजी शिक्षण संस्थान पर पहुंचे जोशी ने बताया कि विप्र समाज उभरता हुआ राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। विप्र की नई योजना सीखो और कमाओं जल्द प्रतापगढ़ में भी शुरू की जाएगी। विप्र की स्कॉलर योजना के तहत छात्र-छात्राओं के लिए 2 लाख रुपए बिना ब्याज के विप्र फाउंडेशन उपलब्ध करवा रहा है। साथ ही परशुराम जयंती के प्रथम चरण की पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर शुरुआत की गई। इस मौके पर विप्र के प्रदेश प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी, ऋषिकेश शास्त्री, गोरांग शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मेवाड़ी पगड़ी मालाओं से विप्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही परशुराम जयंती पर राज्य सरकार के अवकाश घोषित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...