पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने सुनी मूंगाणा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

विधायक ने सुनी मूंगाणा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंगाणा | मूंगाणा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विधायक गौतम लाल मीणा ने जन सुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने शिलान्यास के साथ ही उद्घाटन भी किए। खूंता में खाद्य भंडार का उद्घाटन मूंगाणा में, बस स्टैंड पर हाई मास्क लाइट का उद्घाटन , खाद्य भंडार का उद्घाटन शकरकंद में पंचायत भवन शिलान्यास, लोदिया में सामुदायिक भवन का उद्घाटन , हाई मास्क लाइट, पुलिया निर्माण का उद्घाटन, बायण माताजी पर हाई मास्क लाइट, हजारी गुड़ा पर सीसी रोड के उद्घाटन किए। इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई भी की तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान धरियावद प्रधान रूपलाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, उपप्रधान धर्मेंद्र जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष केशु भाई लबाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरि सिंह देवड़ा, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री तेजराम मीणा, महामंत्री आनन्द शर्मा, शंभू लाल लबाना आदि मौजूद थे।

मूंगाणा। सहायता राशि देते विधायक।

खबरें और भी हैं...