ड्रामा,अंग्रेजी सांग,भांगड़ा ने मन मोहा
धरियावद के आईडियल्स संस्थान में वार्षिकोत्सव के तहत प्रस्तुति देते बच्चें।
धरियावद | आइडियल्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्युशन की एन्युल अवार्ड सेरेमनी मनाई गई। मुख्य अतिथि गोविंद गुरु ट्राइबल युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर कैलाश सोडानी थे। अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन भानुप्रतापसिंह राणावत और विशेष अतिथि उपवन संरक्षक सुगनाराम जाट, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह राणावत, जिला परिषद सदस्य मदनसिंह घटेला, शिवराजसिंह राणावत, संस्थान सचिव भूपेंद्र मेहता और डायरेक्टर डॉ. आशा कोठारी, रावतवीर विक्रमसिंह स्कूल की प्रिंसीपल अमरजीतसिंह, डायरेक्टर दिव्या राणावत, रूपलाल सुखवाल, उपसरपंच जसवंतसिंह कोठारी, एडवोकेट हरिसिंह कोठारी, प्रकाश कोठारी थे। बच्चों ने गणेश वंदना की नाट्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर कैलाश सोडानी ने कहा संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। संस्थान के चेयरमैन भानुप्रतापसिंह राणावत ने कांठल क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत पर बल दिया। इन्ही प्रतिभाओ को आगे लाने हेतु आईडियल्स संस्थान की स्थापना की गई। इसमें छत के नीचे नर्सरी से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा दी जा रही है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास उच्च स्तर पर किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ड्रामा, अंग्रेजी सांग, पंजाबी भांगड़ा, फेशन शॉ, समूह नृत्य, बेटी बचाओं नाटय प्रस्तुति और राजस्थानी लोक गीतों से दर्शकों का मन मोहा। अतिथियों के हाथों सत्र पर्यंत उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संस्था की डायरेक्टर डॉ. आशा कोठारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन सचिव भूपेंद्र मेहता, संचालन स्कूल के बच्चों ने किया।
बी प्लस