पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले भर में निकाली रैलियां, गोष्ठियां हुई

जिले भर में निकाली रैलियां, गोष्ठियां हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव पर जिले भर में रैलियों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय पर अबेंडकर सर्किल पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसपी शिवराज मीना थे। विशिष्ट अतिथि कमलेश डोसी सभापति , डाॅ. वी.सी. गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अति विशिष्ट आतिथ्य, डाॅ. विद्या राठौड़ उप सभापति, धनराज शर्मा, डाॅ. आर एस कच्छावा, प्रमुख चिकित्साधिकारी दिनेश खराड़ी, नेतराम मेघवाल, अर्जुन मालवीय, द्वारका प्रसाद देवड़ा, रमेश टांक, मनोहर चनाल, हरिओम, शिवनारायण गंधर्व, रामलाल मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य नदीम अंसारी, गिरधारी लाल जटिया, मनोहर खटीक, वरिष्ठ साहित्यकार भागीरथ राकेश और सुरेश मालवीय थे। अध्यक्षता कार्यवाहक कलेक्टर हेमेंद्र नागर ने की।

डॉ. अंबेडकर विचार मंच के विकास चनाल ने बताया कि बाबा साहब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समरसता दीप प्रज्ज्वलित कर एकता सद्भाव प्रेम के बल राष्ट्र की एकता अखंडता पर बल दिया। एसपी शिवराज मीणा ने कर्तव्यों का निर्वहन कर सामाजिक समरसता बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों से सावधान रह कर आपसी एकता बनाए रखने की बात कही। इसी क्रम में डॉ. विद्या राठौड़ ने संविधान को एकता का सशक्त हथियार बता संविधान को सर्वोपरी बताया। सभापति कमलेश डोसी बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर समरस भाव से राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। पूर्व प्रधानाचार्य रामलाल मीणा, नाथूलाल मीणा, राजेश कदम, धनराज शर्मा, धनराज मीणा, डॉ. मुन्नालाल मीणा, मनोज पासवान, राजेश मीणा, विक्रम मालवीय, नेतराम मेघवाल, सुनील मेघवाल ने अपने विचार रखे। आभार जिलाध्यक्ष सावन चनाल ने व्यक्त किया। संचालन सुरेंद्र सुमन ने किया।

डॉ. अंबेडकर के कामों को याद किया,श्रद्धांजलि दी
छोटीसादड़ी. रैली निकालते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

छोटीसादड़ी. रैली निकालते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

परिषद के अधिकारियों, कर्मचारी ने किया माल्यार्पण
नगर सभापति कमलेश डोसी की अगुवाई में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उप सभापति डॉ. विद्या राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, परिषद के दिलीप मांडावत, मोतीलाल जैन, प्रीतमकुमार मुंदडा, अशोक राव सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

कांग्रेस ने भी किया माल्यार्पण : प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत की अगुवाई अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष राणावत ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के संविधान के निर्माण के साथ ही देश की जनता को समरसता, एकता का संदेश देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने अपने संविधान में सभी जाती धर्म, वर्गों को एक समान स्थान दिया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेंद्र चंडालिया, पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल मीणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा, कांग्रेस जिला सचिव कमल सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद थे।

धरियावद में अम्बेडकर जयंती पर िनकलता जुलूस

अंबेडकर फुले विचार मंच ने किया याद
अंबेडकर फुले विचार महासभा एवं राजस्थान शेड्यूल एरिया संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। विचार महासभा के जिलाध्यक्ष तारू सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवान सिंह जाटव ने अपने विचार रखते हुए बाबा साहब ने अपने विचारों पर चलने की बात कही। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद मीणा ने बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञा पर भी अमल करने की बात कही। हिंदू जागरण मंच और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साझे में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जीवन में बाबा साहब के विचारों को स्वयं भी पालन करने का प्रण लिया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रो. बनवारी लाल मीणा ने बाबा साहेब के जीवन के प्रेरणा दायक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संविधान की प्रस्तावना, स्वरूप और विशेषताओं का उल्लेख किया। डॉ. मनीषा चोरडिया ने सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...