अंबेडकर भवन का हुआ शिलान्यास, 67 लाख रुपए की लागत से बनेगा भवन
प्रतापगढ़ |संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 127वीं जयंती पर नगर परिषद ने अंबेडकर भवन निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट घोषणा में नगर परिषद प्रतापगढ़ में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 67 लाख रुपए की घोषणा की है। इसके चलते नगर परिषद ने अंबेडकर जयंती पर अरनोद रोड पर अंबेडकर भवन बनाने को लेकर भूमि पूजन किया। नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी, उपसभापति विद्या राठौर और भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, समाजसेवी भागीरथ, राकेश, रमेश टांक, मनसुखलाल मेहता की मौजूदगी में हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद रितेश सोमानी, संजय जैन, विजय जटिया ओमप्रकाश राठौर, पार्षद प्रतिनिधि महेश शर्मा, विकास चनाल, अमीत जैन, हार्दिक छोरिया, पूर्व पार्षद कैलाश मालवीय, सावन चनाल, मोहन मेघवाल, शांतुभाई खटुमरिया, कन्हैयालाल पेंटर, रमेशचंद्र जोशी, शांतिलाल मेहता, दिनेश शर्मा, मोहन शर्मा, दीपक टांक, गोपाल मोदी, दुर्गेशगिरि गोस्वामी, नेतराम, गबुरचंद मेघवाल, राजेश प्रजापत, हीरालाल रैदास, कमलेश सुथार, मनीश सिंगोलिया, महिपालसिंह मौजूद रहे।