पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

101 परिंडे बांधने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुण्योदय जीवदया फाउंडेशन संस्था की ओर से रविवार को सुबह 11 बजे शिव मंदिर में मुख्यअतिथि एसडीएम डॉ. भास्कर विश्नोई एवं योगेशकुमार देवरी वाले की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार शिवदयाल वर्मा रहे। इसमें नगरवासियों को मंदिर, मस्जिद, धार्मिक स्थल, सरकारी व निजी संस्थान, चिकित्सालय व अन्य स्थानों पर 101 परिंडे बांधने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अतिथियों ने परिंडे बांधे।

पिड़ावा. दाना-पानी अभियान के तहत रविवार को जबलेन, जेताखेड़ी, पशु चिकित्सालय पिड़ावा, क्रेशर पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, कल्पित जैन, रिदम जैन, प्रियांशु जैन, हर्षित जैन ने सहयोग किया। गर्दनखेड़ी रोड व ग्राम जेताखेड़ी में अनिल विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, राधेश्याम दांगी, श्रीलाल दांगी, गुड्डू दांगी व सादिक भाई ने सहयोग किया।

खानपुर. पक्षियों के लिए परिंडे बांधते हुए।

पिड़ावा. पक्षियों के लिए परिंडे बांधते हुए।

दहीखेड़ा मेगा हाइवे चौराहे पर प्याऊ शुरू

खानपुर. दिगंबर जैन पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से दहीखेड़ा मेगा हाइवे चौराहे पर रविवार को पूर्व विधायक अनिल जैन ने प्याऊ का उद्‌घाटन किया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि ओमप्रकाश खंडेलवाल, मनोज शर्मा रहे। अतिथियों का विमल जैन, महावीर जैन, रामेश्वर दयाल गुप्ता ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...