खेत में खड़ी फसल को बेचा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
खेत में खड़ी फसल को बेचा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
बारां| शहर के शिवाजी नगर निवासी एक जने ने अपने पिता की मृत्यु होने के बाद भाई के साथ मिलकर उसके पिता व उसके स्वयं के खाते की जमीन में से गेहूं व चने की फसल को जबरन काटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को परिवाद सौंपा है। पीड़ित शिवाजी नगर निवासी योगेश गुर्जर ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु नवंबर 2017 में हो गई। इसके बाद ताऊ नंदकिशोर व उसके लड़के दीपक व मनोज ने योगेश के छोटे भाई हेमराज के साथ मिलकर सुंसावन में उसके पिता द्वारा बुवाई की गई 42 बीघा के चने व सुंसावन में 5-6 बीघा के चने बगैर किसी को बताए खेत से काटकर बेच दिए। ऐसे में पीड़ित ने एसपी को परिवाद देकर न्याय की गुहार लगाई है।