पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • तालुका विधिक शिविर में दी कानूनी जानकारियां

तालुका विधिक शिविर में दी कानूनी जानकारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति अकलेरा मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान में एसीजेएम विनोदकुमार बैरवा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के अनुसार निशुल्क पैरवी के लिए अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाती है। विधिक सहायता समिति के सदस्य एवं पैनल अधिवक्ता रविशंकर विजय ने आमजन को अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के लिए विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में एसडीएम अश्विन के पंवार, प्रधान बेनाथ तुरकाडिया, डीएसपी गुमनाराम, पूर्व विधायक कैलाश मीना, मेघवाल समाज सहित अन्य सभी प्रमुख समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। पैरालीगल वाॅलियेन्टर्स टीम में नवलकिशोर मीना, भोजराज मीना, रमेशचंद मीना, नीलम हाड़ा, रामबिलास रावल, राजेंद्रप्रसाद लोधा, शिवराज किराड़, रोहितकुमार पारेता, दिनेशकुमार पारेता तथा बीरमचंद मीना मौजूद रहे। उधर, एबीवीपी की ओर से आमेठा में जयंती मनाई गई। इसमें मुख्य वक्ता जिला कार्यवाहक राधेश्याम पारेता ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तहसील संयोजक मनीष प्रजापति, अध्यक्ष आदित्य नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्या भारती के द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद निकेतन में अंबेडकर जयंती मनाई गई। वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान बेनाथ मीना उपस्थित रहे। उधर राष्ट्रीय शिक्षक संघ शेखावत ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। मेघवाल समाज नवयुवक मंडल की ओर से जयंती से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली। एससी एसटी परिसंघ ने सांसद एवं विधायक को ज्ञापन देकर आवंटित अंबेडकर भवन के निर्माण एवं अंबेडकर की मूर्ति स्थापना की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने कस्बे में अंबेडकर भवन के लिए साढे़ 4 बीघा भूमि आवंटित की। ज्ञापन देते समय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल मेघवाल, जगदीशचंद्र मीना उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मीना महासचिव मौजूद रहे।

रीछवा. पब्लिक सैकंडरी स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता शिवेंद्र शृंगी ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस आईटी सेल के-ऑर्डिनेटर विनोद सेन रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद, हेमराज लोधा, रमेशचंद लोधा, प्रहलाद कहार विष्णुकांता मौजूद रहे।

जावर. अादर्श विद्या मंदिर जावर में जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि नवल किशाेर नागर एवं अध्यक्षता रामविलास तिवारी ने की। इसमें बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

जवाहर कॉलोनी में बनेगा अंबेडकर सामुदायिक भवन, भूमि पूजन हुआ

भास्कर न्यूज | भवानीमंडी

जवाहर कॉलोनी बाईपास पुलिया के पास करीब 3000 वर्गफीट जमीन पर 48 लाख रुपए से अंबेडकर सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसका शनिवार रात विधायक रामचंद सुनारीवाल, चेयरमैन पिंकी गुर्जर, वाइस चेयरमैन विनय पोरवाल, पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर व ईओ रिषीदेव ओला की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया।

यह भवन बन जाने के बाद इस क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक समारोह के लिए अच्छा भवन स्थान प्राप्त हो सकेगा। ध्यान रहे कि इसी भवन के पास नगर पालिका का विनायक मैरिज गार्डन बना हुआ है। इसके अलावा 50 लाख रुपए से वृद्धों के लिए आश्रय स्थल व 25 लाख रुपए लागत से सुलभ कॉॅम्प्लेक्स निर्माणाधीन है। इसी जगह 24 लाख रुपए लागत से फायर स्टेशन भी बन चुका है और 4.75 लाख रुपए लागत से एक अन्य सुलभ कॉॅम्प्लेक्स बनाया जा चुका है। जिससे आस-पास के नागरिक आसानी से अपने समारोह संपन्न कर सकेंगे।

पिड़ावा. अंबेडकर भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह आयोजित हुअा। सराय भवन में अंबेडकर भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह नगर पालिका द्वारा आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार, विशिष्ट अतिथि एसडीएम राकेशकुमार मीणा रहे। चेयरमैन ने अंबेडकर भवन का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। इसकी लंबाई 81 फीट, चौड़ाई 32 फीट होगी।

खबरें और भी हैं...