कैंडल जलाकर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग
चंवरा | यूपी के उन्नाव व जम्मू कश्मीर मे कठुआ दुष्कर्म के मामले को लेकर चंवरा-चौफुल्या में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केके सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। कहा-इन दोनों मामलों में मानवता शर्मसार हुई है। इस दौरान व्यापार अध्यक्ष नत्थूराम चौफुल्या, महावीर ककराना, शीशराम खटाणा, झाबरमल गुर्जर, सुमेर दीपपुरा, जितेंद्र गुड़ा, मनोहरलाल नेता, मुकेश सचिव, इंद्रराज आदि मौजूद थे।