प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स बताए
चिड़ावा | वीवीएस कॅरियर कैंपस में कॅरिअर सेमिनार हुई। जयपुर की फैकल्टी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स बताए। प्रबंधक सुभाष लुणायच ने कहा कि जयपुर की फैकल्टी यहां तैयारी करवाएगी। अर्थशास्त्र विषय में अनिशा व दर्शन शास्त्र विषय में विनोद भड़िया ने सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान व्याख्याता मनोज जागलान, दिनेश सहारण, सुशील कोठारी, सोनू शर्मा, सुशील शर्मा मौजूद थे।