शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज, कलशयात्रा भी
भास्कर संवाददाता|चित्तौड़गढ़
मीठारामजी का खेड़ा बैरवा समाज विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बाबा रामदेव मूर्ति व शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे।
मीडिया प्रभारी कृष्णा जोनवाल ने बताया कि 16 अप्रैल सुबह 8.15 पर मंगलकलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 121 कलश होंगे। कलशयात्रा गायत्री मंदिर प्रताप नगर से प्रारंभ होकर बाबा रामदेव मंदिर मीठारामजी का खेड़ा पहुंचेंगी। कलशयात्रा के मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, उप सभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना व क्षेत्रीय पार्षद बहादुर बैरवा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा कलशयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
हवन पूजन 16 से 20 अप्रैल सुबह के समय तक होंगे। कथा 16 अप्रैल से 18 अप्रैल से शाम 7.15 पर होगी। भजन संध्या एवं जागरण 19 अप्रैल सांय 8.15 पर रखा गया है। भजन संध्या में हीरालाल राव भजन सुनाएंगे। कलश स्थापना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 20 अप्रैल को सुबह 9.15 पर होगी। पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रात 10.15 को होगी।
बैरवा समाज विकास संस्थान 5 दिन प्रतिष्ठा महोत्सव मनाएगा