पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घटिया निर्माण की कलेक्टर एक माह में जांच कराएं

घटिया निर्माण की कलेक्टर एक माह में जांच कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चित्तौड़गढ़

सांवलियाजी कस्बे में कृषि भूमि के रूपांतरण पर करीब 20 साल से लगी रोक जल्द हटेगी। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने रविवार को प्रवास के दौरान कलेक्टर को निर्देश दिए कि मंदिर विकास की संभावित पैरीफेरी एवं आवश्यक जमीन को छोड़कर शेष जमीनों पर से कन्वर्जन की रोक हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाएं।

हेलीपैड पर स्वागत के दौरान सरपंच कन्हैयादास वैष्णव सहित लोगों ने सीएम कोे इस समस्या के बारे में अवगत कराते हुए लैंड कन्वर्जन पर रोक को हटाने की मांग की थी। जिसके अनुसार मंदिर विस्तार योजना के समय लगी रोक अब अप्रासंगिक और औचित्यहीन है।

शनिमहाराज आज जाएंगी सीएम

कपासन| मुख्यमंत्री वसुंधराराजे का रविवार देर शाम शनि महाराज दर्शन का कार्यक्रम एेनवक्त पर टल गया। वे अब सोमवार सुबह यहां हेलीकॉप्टर से आएंगी। जिसके लिए रातों रात अस्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है। सीएम का प्राकट्य स्थल पर जनसंवाद पूरा करने के बाद देर शाम शनि महाराज आली पहुंचकर दर्शन करने का कार्यक्रम था। मंदिर ट्रस्ट ने उनके हाथों ही वार्षिक मेले के औपचारिक उदघाटन की भी तैयारी कर रखी थी।

सीएम ने जनसंवाद के दौरान ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं की ली हाजिरी भी

सीएम के जनसंवाद से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया। उनको सिर्फ फोटो खींचने के लिए बुलाया गया। दोपहर दो बजे से मंडलवार बैठकें हुई। जिनमें पहले से सूचीबद्घ पदाधिकारियों को यह गाइड लाइन भी थी कि ज्यादा निगेटिव बातें नहीं करनी है। इसलिए ज्यादा शिकायतें नहीं उभरी। संवाद में कपासन शहर, ग्रामीण, शनिमहाराज, राशमी, पहुंना, भूपालसागर, अाकाेला, भादसोड़ा मंडलों के पदाधिकारियों की सीएम ने स्वयं हाजिरी भी ली। पूछा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निचले स्तर पर क्या परेशानी आती है। लाभार्थियों के साथ फीडबैक को इंगित करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसा लगता है कि हम योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों को नहीं दे पा रहे हैं।

सांवलियाजी के दर्शन..सांवलियाजी| जनसंवाद कार्यक्रम के बाद शाम को मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री का मंदिर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सरपंच कन्हैयादास वैष्णव व पुजारी भैरूदास वैष्णव ने स्वागत किया। भगवान का मासिक भंडार भी खुला होने से राजे ने उसका अवलोकन किया।

कॉलेज भवन निर्माण की थर्ड पार्टी जांच के आदेश...जन संवाद में कपासन राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने नवनिर्मित भवन की छत टपकने की शिकायत की। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए पीडब्लूडी अभियंताओं से सवाल किए। उन्होंने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से कहा कि एक माह में निर्माण की थर्ड पार्टी से जांच करवाएं। दोषी पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गाड़ी रोकने पर विधायक नाराज...हेलीपेड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर की गाड़ी को भी रोक दिया। हालांकि तब उसमें विधायक नहीं थे। विधायक के कहने पर भी आनाकानी करने पर विधायक जीनगर आक्रोशित हो गए। नाराज होकर हेलीपेड से जाने लगे। सांसद, विधायक आक्या एवं एसपी खमेसरा ने मामला शांत कराया।

खबरें और भी हैं...