पाराशर जयंती पर आज सुंदरकांड पाठ होगा
भास्कर संवाददाता|चित्तौड़गढ़
महर्षि पाराशर एवं श्रीशुकेदव मुनि की जयंती सोमवार को किशनदासजी की बगीची स्थित हनुमान मंदिर में मनाई जाएगी। पाराशर समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाराशर ने बताया कि समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक पूजन एवं हवन तथा दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक सुंदरकांड पाठ होंगे। कार्यक्रम में चित्तौड़ नगर, कन्नौज, निंबाहेड़ा, सिंहपुर, कपासन सहित कई क्षेत्र से समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।