- Hindi News
- National
- तीन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया भूपालसागर में 100 बालिकाएं, पलंग 70 ही
तीन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया भूपालसागर में 100 बालिकाएं, पलंग 70 ही
भास्कर संवाददाता| चित्तौड़गढ़
बाल कल्याण समिति की टीम ने रविवार को जिले के तीन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। विशेष रूप से भूपालसागर में 100 बालिकाओं के मुकाबले केवल 70 ही पलंग पाए। इसी प्रकार अन्य छात्रावासों में भी कमियां पाई।
बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. सुशीला लढा ने सदस्यों के साथ रविवार दोपहर कपासन नगर स्थित मां शारदे छात्रावास, पीपल खेड़ी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं भोपालसागर छात्रावास में टीम के साथ पहुंची। पीपलखेड़ी छात्रावास में अध्यक्षा लढा ने बालिकाओं से चर्चा करते उन्हें गुड टच व बेड टच के बारे में समझाते हुए आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएं। सदस्य अरविंद पुरोहित ने इंचार्ज राधा गर्ग से छात्रावास संबंधी अन्य जानकारी ली। एडवोकेट कालूलाल सुथार ने छात्रावास परिसर का अवलोकन किया। अध्यक्षा लढा ने बताया कि छात्रावास विद्यालय में अध्यापिका की कमी है। स्टाफ की कमी के कारण पढ़ाई पर असर आ रहा है।
कम्युटर ऑपरेटर की कमी, हॉल, लाइब्रेरी नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉ.लढा ने बताया कि छात्रावासों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। भोपालसागर छात्रावास में 100 बालिकाओं पर 70 पलंग है। बच्चों के खाने के बर्तन, टॉयलेट का सामान और जूते एक ही रैक में पड़े है। जिसका बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। बाद में लढा के निर्देश पर बर्तन व अन्य सामान को अलग-अलग रखवाया गया। भोपाल सागर मां शारदे छात्रावास में बच्चियों के कक्ष में ताला लगा हुआ था। टेबल कुर्सियां भी नहीं थीं। डॉ.लढा ने बताया कि छात्रावासों में कमियों के लिए वह स्वयं प्रसंज्ञान लेंगी।