पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने के साथ शनिदेव का मेला शुरू

मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने के साथ शनिदेव का मेला शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेवाड़ तीर्थ शनि महाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला ध्वजा रोहण, यज्ञ-हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ।

मेले में सोमवार रात को न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी सचिव कालू सिंह ने बताया कि अध्यक्ष मदनसिंह राणावत की मौजूदगी में सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर शनिदेव के जयकारों के साथ शनि महाराज आली के मुख्य मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेला शुरू हुआ। यज्ञ में अध्यक्ष राणावत सहित कालूलाल लोधा, श्याम गिरी आदि ने आहुतिया दी। मेले में दिन की अपेक्षा रात में भीड़ अधिक रही। मेले में अस्थाई चौकी स्थापित कर सीआई बाबूलाल मय जाप्ता तैनात हैं। मेलार्थियों के वाहनों की पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई हैं। पेयजल के लिए बस स्टैंड एवं मंदिर के पास दो वाटर कूलर भी लगवाए गए हैं। भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने विशेष व्यवस्था कर बैरिकेड्स आदि लगवाएं है। सोमवार रात को गौरी नागोरी, राहुल रावल, श्रवण सेदरी, गणेश लोहार आदि प्रस्तुतियां देंगे।

शनिमहाराज आली के वार्षिक मेले में आज राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम

भास्कर संवाददाता | कपासन

मेवाड़ तीर्थ शनि महाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेला ध्वजा रोहण, यज्ञ-हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ।

मेले में सोमवार रात को न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी सचिव कालू सिंह ने बताया कि अध्यक्ष मदनसिंह राणावत की मौजूदगी में सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर शनिदेव के जयकारों के साथ शनि महाराज आली के मुख्य मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक अनुष्ठान के साथ मेला शुरू हुआ। यज्ञ में अध्यक्ष राणावत सहित कालूलाल लोधा, श्याम गिरी आदि ने आहुतिया दी। मेले में दिन की अपेक्षा रात में भीड़ अधिक रही। मेले में अस्थाई चौकी स्थापित कर सीआई बाबूलाल मय जाप्ता तैनात हैं। मेलार्थियों के वाहनों की पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई हैं। पेयजल के लिए बस स्टैंड एवं मंदिर के पास दो वाटर कूलर भी लगवाए गए हैं। भीड़ के मद्देनजर मंदिर कमेटी ने विशेष व्यवस्था कर बैरिकेड्स आदि लगवाएं है। सोमवार रात को गौरी नागोरी, राहुल रावल, श्रवण सेदरी, गणेश लोहार आदि प्रस्तुतियां देंगे।

सांवलियाजी में पहले दिन खोला भंडार, आज होगा ब्रह्मभोज... सांवलियाजी | कृष्णधाम सांवलियाजी में रविवार को मासिक मेले शुरू हुआ। मेले के पहले दिन भगवान का भंडार खोला गया। राजभोग आरती के बाद श्रद्धालुओं के जयकारों के मध्य मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी भगवान लाल चतुर्वेदी एवं रोकडिय़ा नंदकिशोर टेलर की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के मध्य भंडार खोलने के बाद गणना की गई। इस बीच अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सदस्य भैरूलाल सोनी, मदन व्यास, भैरूलाल गाडरी, विजयसिंह चौहान, भैरूलाल जाट भी पहुंचे। भंडार से रात 9 बजे तक तीन करोड़ 9 लाख 47 हजार 400 रुपए की गणना हो चुकी थी।कार्यालय व भेंट कक्ष में नगद व मनीऑर्डर स 33 लाख 34 हजार 890 रुपये नगद भेंट स्वरूप प्राप्त हुए। 64.6 ग्राम सोना तथा 7.978 किलो चांदी भी भेंट कक्ष में प्राप्त हुई।

खबरें और भी हैं...