पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए लगाई बोलियां

प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए लगाई बोलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकारड़ा | महावीर आध्यात्मिक जैन पारमार्थिक ट्रस्ट मंगलवाड़ व सर कीका भाई प्रेमचंद रेस्ट हाउस ट्रस्ट ऋषभदेव के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवाड़ चौराहा पर नवनिर्मित जैन मंदिर में तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव 11 मई से आचार्य मणि प्रभसागर महाराज के सानिध्य में होगा। महावीर आध्यात्मिक ट्रस्ट अध्यक्ष शांतिलाल मांडावत व मंत्री किशनलाल सांखला ने बताया कि मुख्य प्रतिष्ठा समारोह 13 मई को होगा। 15 अप्रैल को महासती डॉ. विद्युतप्रभा के सानिध्य में जाजम मुहूर्त का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिष्ठा के विभिन्न आयोजनों पर बढ़-चढ़ कर बोलियां लगाई गई।

खबरें और भी हैं...