पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम जयंती महोत्सव की तैयारी पूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. परशुराम जयंती महोत्सव 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि सबसे पहले चरण पूजन के बाद उद्‌बोधन होगा। इसमें प्यारेलाल, रामदयाल शर्मा, नाथूलाल, योगेश शंकर, गदाधर भट्‌ट, राम चतुर्वेदी, इतिहासविद्‌ ललित शर्मा, दो वरिष्ठ महिलाओं और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। सभी सम्मानित होने वाले व्यक्तियाें से सहसंयोजक डाॅ. बृजबल्लभ शर्मा ने सहमति प्राप्त कर ली है। परशुराम जयंती को सफल बनाने के लिए काली तलाई, मंगीसपुर, हेमडा, सलावद, रीछवा, दीवडी में संपर्क किया गया। झालावाड़ और झालरापाटन तथा शहर के आसपास के सभी लोगों को पत्रक वितरित किए गए। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मुकेश शर्मा की ओर से मंगलपुरा में स्वागत द्वार बनाकर पुष्पवर्षा की जाएगी। परशुराम जयंती के एक माह बाद प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले की सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बायोटाडा कार्यालय में जमा करवाने होंगे।

खबरें और भी हैं...