युग निर्माण सम्मेलन का आयोजन
झालरापाटन| शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री तीर्थ झालरापाटन पर रविवार को युग निर्माण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हरिद्वार से आए विद्वानों ने युवाओं काे अपने को पहचानने, महिला जागरण, व्यसन मुक्ति, स्वच्छता अभियान, नदी जल संरक्षण, बाल संस्कार, योग-प्राणायाम, शक्ति कलश स्थापना, ग्राम तीर्थ प्रवज्या, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर चर्चा की। सम्मेलन में तीन वर्षों की कार्ययोजना बनाने व उन्हें क्रियान्वित करने के लिए युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया। रामदास महाराज, विष्णु दाधीच, कृष्णसिंह परमार, सुरेशचंद्र शर्मा, गजेंद्रसिंह, नरेंद्र शर्मा व योग गुरु योगेंद्र बंटी ने विचार व्यक्त किए।