पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजपूत विवाह सम्मेलन 18 को, 34 जोड़ों का पंजीयन

राजपूत विवाह सम्मेलन 18 को, 34 जोड़ों का पंजीयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 अप्रैल को होने वाले राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 34 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इसके सफल संचालन के लिए राजपूत छात्रावास परिसर में बैठक हुई।

राजपूत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह झाला ने बताया कि राजपूत छात्रावास परिसर में होने जा रहे सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर एवं आसपास के गांवों में पीले चावल बांटकर में समाज के लोगों को इसमें आमंत्रित किया गया। सम्मेलन में आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्यान योगी उत्तम स्वामी महाराज त्रिपुरा सुंदरी धाम होंगे। अध्यक्षता खिलचीपुर के पूर्व विधायक प्रियवृतसिंह, राजपूत विकास परिषद के संरक्षक मेघराज सिंह रायल व प्रदेशाध्यक्ष नवलसिंह झराणा, विशिष्ठ अतिथि ब्रिगेडियर प्रतापसिंह शेखावत जयपुर व कवि दुर्गादान सिंह गौड़ कोटा होंगे। राजपूत विकास परिषद के सचिव रामसिंह सिसोदिया ने बताया कि सम्मेलन से सामाजिक कुरीतियों पर पाबंदी व फिजूल खर्ची पर अंकुश लगता है। बैठक में नरेंद्रसिंह हाड़ा, वीरेंद्रसिंह राजावत, प्रहलादसिंह आमेठा, महेंद्रसिंह चौहान, गोविंद सुमन, बाॅबी बना, विक्रम पंवार, राजेंद्र सोनी, मनमीत सिंह, ईश्वर सिंह राठौड़, सुनील गुप्ता, वीरेंद्रसिंह कितावत, अजयसिंह हाड़ा, प्रेमजीत सिंह, शिवराज सिंह, विजयदर्शन सिंह, आनंदसिंह मौजूद रहे।

झालावाड़. विवाह सम्मेलन को लेकर राजपूत छात्रावास परिसर में बैठक हुई।

खबरें और भी हैं...