पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • निशुल्क आहार योजना में पहले दिन 850 लोगों काे राशन वितरण, हर माह मिलेगी खाद्य सामग्री

निशुल्क आहार योजना में पहले दिन 850 लोगों काे राशन वितरण, हर माह मिलेगी खाद्य सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानव सेवा समिति झालावाड़ की ओर से रविवार को निशुल्क आहार योजना में पहले दिन 850 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने बताया कि झालावाड़ व झालरापाटन शहर के सभी वार्डों व मोहल्लों से लगभग 1600 आवेदन प्राप्त हुए।

इनका समिति के सदस्यों ने घर घर जाकर सत्यापन किया, जिसमें से 925 लोग पात्र निकले। सभी पात्र लाभार्थियों को कंप्यूटराइज्ड पहचान कार्ड जारी कर दिया है, जो लाभार्थी को प्रत्येक माह की 15 तारीख को राशन लेते समय स्वयं को उपस्थित होकर दिखाना होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को मदद पहुंचाना है, जिनका आर्थिक स्तर बहुत खराब है व दो समय के भोजन की व्यवस्था नहीं है।

अध्यक्ष का दावा है कि राजस्थान में इस तरह की निजी स्तर पर यह पहली योजना है, जिसमें 925 जरूरतमंदों को आर्थिक आधार पर चयनित को प्रत्येक माह 10 किलो आटा, एक-एक किलो चावल, शक्कर, नमक, सोयाबीन तेल, नहाने का एक साबुन व कपड़े धोने के लिए 2, चाय पत्ती 250 ग्राम, दाल 1 किलो, लाल मिर्च व धनिया 200-200 ग्राम, हल्दी 100 ग्राम आवश्यक वस्तुओं का निशुल्क वितरण किया जाएगा| 15 अप्रैल 2011 को मानव सेवा समिति झालावाड़ की स्थापना की गई थी। रविवार को संतोष यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्य, पूर्व विधायक कैलाश मीना, सुरेश गुर्जर, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्रसिंह झाला, सुनील गुप्ता, बिट्टू झाला, राजेश मंडलोई, विक्रमसिंह झाला, सर्वेश्वर दत्त, नफीस खान, राजेश गुर्जर मौजूद रहे। मानव सेवा समिति के सदस्य महेश हाड़ा, बसंत महेश्वरी, अजय पालरेचा, अजय शुक्ला, गामा पहलवान ने गायत्री परिवार का स्वागत किया गया। संचालन पाठक व राजेंद्र सेन ने किया।

झालावाड़. निशुल्क आहार सामग्री वितरण कार्यक्रम में मौजूद झालावाड़ व झालरापाटन के रहवासी।

खबरें और भी हैं...