जाखोड़ा में फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
झुंझुनूं. जखोड़ा में आयोजित समारोह के साक्षी बने अतिथि।
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
दिल्ली पुलिस में एसआई से रिटायर जगदीश प्रसाद झाझड़िया ने रविवार को जखोड़ा गांव में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। समारोह की मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत थीं। सांसद ने जगदीश की देशभक्ति की भावना को सलाम करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव, ग्रामीण एवं विकास मंत्रालय के सीएम कटारिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे। साढ़े 41 साल दिल्ली पुलिस में सेवाएं देकर हाल ही सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए झुंझुनूं के बुडानिया गांव के निवासी जगदीश प्रसाद झाझड़िया ने जहां यह तिरंगा लगाया है, उसके इर्द गिर्द करीब एक बीघा जमीन भी समर्पित की है जहां पार्क विकसित किया जाएगा। सौ फीट ऊंचा यह तिरंगा 328 वर्ग फीट आकार का हैं। झाझड़िया के पिता मक्खन लाल आर्मी में रहे। जखोड़ा में झाझड़िया कृषि फार्म पर करीब 11 फीट खुदाई करवा कर फाउंडेशन बनवाया। इसके चारों तरफ साढ़े 11 वर्ग फीट का चबूतरा बनवाया।
100 फीट ऊंचा तिरंगा।