पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चिड़ावा की बेटी डॉ. आकांक्षा भरतपुर में सम्मानित

चिड़ावा की बेटी डॉ. आकांक्षा भरतपुर में सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा | बीएएमएस की परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर डॉ. आकांक्षा शर्मा का भरतपुर में सम्मान किया गया । वे कस्बे के वार्ड 29 निवासी शिक्षक कवि अनिल शर्मा अनमोल की बेटी हैं। डॉ. आकांक्षा को भरतपुर के हिंदी साहित्य सभागार में गुणवती कुंदनलाल पल्लीवाल जैन पुण्यार्थ प्रन्यास द्वारा 11वां गौरव पुरस्कार दिया गया। पीठाधीश्वर संत लालजी , शक्तिपीठ खोहरी के स्वामी कौशल किशोर, डॉ. शोभा भारद्वाज व ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने डॉ. आकांक्षा को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...