एसपी ने दिए नाकाबंदी के निर्देश
झुंझुनूं | एसपी मनीष अग्रवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी नाकाबंदी करने, चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। जनता के साथ बेहतर संवाद रखने को कहा। बैठक में एएसपी नरेश कुमार मीणा, डीएसपी गोपाल लाल शर्मा समेत सभी वृत्ताधिकारी, थाना प्रभारी मौजूद रहे।