बास्केटबॉल में जय पब्लिक स्कूल व हिंद क्लब विजेता
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
जिला स्तरीय जूनियर (बालक एवं बालिका) बास्केटबॉल प्रतियोगिता मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम पर हुई। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से हुई इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जय पब्लिक स्कूल झुंझुनूं की टीम ने झुझार स्पोर्ट्स क्लब गुढ़ा को 35-15 से हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हिंद क्लब झुंझुनूं की टीम ने टैगोर पब्लिक स्कूल गुढ़ा को 32-12 से हराया।
जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. सुशील यादव ने बताया कि दोनों वर्गों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 अप्रैल तक झुंझुनूं में होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी शिवकरण जानू थे। अध्यक्षता आयकर अधिकारी हनीफ मोहम्मद ने की। रूपेश तुलस्यान, राहुल खंडेलिया व सुमित क्यामसरिया विशिष्ट अतिथि थे। शत्रुघ्न गुप्ता, विनय चौधरी, विजेश कुमार, सुधांशु शर्मा, मुकेश वर्मा, लव जोशी, गोपाल शर्मा व राकेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान कमल बाक्याण, पूर्णेंदुनाथ त्रिपाठी, महेंद्र नूनिया, धर्मवीर सिंह मौजूद थे।
नया परसरामपुरा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता : नवलगढ़|चारों का बास के नाडा जोहड़ा में चल रही एनपीएल किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि विजेंद्रसिंह डोटासरा थे। नया परसरामपुरा की टीम ने नाड़ा जोहड़ा टीम को हराया। पंच विनोद खरबास, करणीराम परसरामपुरा, हरिसिंह, ताराचंद चाहर विशिष्ट अतिथि थे। संदीप, बजरंग चाहर, अनिल, विनोद, हरिराम आदि मौजूद थे।
मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम में हुई जिलास्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता
झुंझुनूं. बास्केटबॉल के विजेताओं को ट्राॅफी देते अतिथि।
नवलगढ़. विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते हुए डोटासरा।