क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ओजटू क्लब ने 10 रन से जीता
झुंझुनूं | कर्बला मैदान पर सिकंदर क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में ओजटू क्लब ने सिकंदर क्लब को 10 रन से हराया। ओजटू क्लब ने 98 रन बनाए। सिकंदर क्लब बी की टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच नीरज कुमार रहे। शुभारंभ युवा नेता बबलू चौधरी ने किया। सैय्यद, तेजस्विनी शर्मा, जगदीश आदि मौजूद थे।