पुलिस दिवस समारोह में आज होगा 40 जवानों का सम्मान
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
पुलिस स्थापना दिवस समारोह सोमवार सुबह पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। एसपी मनीष अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान उत्तम सेवा, अति उत्तम सेवा के लिए 40 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 15 जवानों को अति उत्तम एवं 25 जवानों को अति उत्तम सेवा से नवाजा जाएगा। जिले के तीन जवानों को जयपुर में होने वाले समारोह में सर्वोत्तम सेवा से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व संध्या पर रविवार शाम पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या हुई। पुलिस जवानों एवं बच्चों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में एसपी मनीष अग्रवाल, एएसपी नरेश कुमार मीणा आदि माैजूद थे।