पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़ में बनेगा परशुराम वेद स्कूल और छात्रावास

चित्तौड़ में बनेगा परशुराम वेद स्कूल और छात्रावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

शहर में परशुराम वेद स्कूल एवं छात्रावास की स्थापना होगी। यह घोषणा परशुराम जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को हुई धर्मसभा में की गई है।

महोत्सव समिति के डाॅ. प्रहलादचंद्र शर्मा एवं नरेशदत्त व्यास ने बताया कि परशुराम सर्किल पर हुई सभा के देव ऋषि मंच पर सुदर्शनाचार्य महाराज, महंत श्यामादास महाराज, मानस भारती अर्पणा नागदा आसीन थे। राजऋषि मंच पर राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, सांसद सीपी जोशी, नप सभापति सुशील शर्मा, कपासन नपाध्यक्ष दिलीप व्यास, अभा मेनारिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, धर्मनारायण जोशी, केके शर्मा, हिम्मत नागदा, पार्षद नितिन चतुर्वेदी, पार्षद अशोक जोशी ओमप्रकाश शर्मा, गिरीश दीक्षित, रजनीश भट्ट, संजय इंटोदिया थे। श्यामलाल शर्मा एवं योगेश शर्मा ने बताया कि स्वागत डाॅ. योगेश व्यास ने किया। सुदर्शनाचार्य महाराज पुरुषोत्तम आश्रम ने प्रवचन दिया।

सांसद सीपी जोशी ने घोषणा की कि जल्द ही चित्तौड़गढ़ में परशुराम वेद स्कूल एवं छात्रावास बनेगा। दीपक दाधीच एवं सुरेंद्र गील, बंशीलाल कांटिया ने बताया कि सांसद जोशी, सभापति शर्मा, कपासन नपाध्यक्ष व्यास, जसराज मेहता को परशुराम स्मृति अवार्ड दिया गया। चुनिंदा समाजसेवियों को भी ब्राह्मण उत्कर्ष अवार्ड दिया। देवस्थान विभाग अध्यक्ष एसडी शर्मा भी पहुंचे। संचालन डाॅ. प्रहलादचंद्र शर्मा व आरती जोशी ने किया।

खबरें और भी हैं...