पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों में सड़क निर्माण पर 5.29 करोड़ रुपए खर्च होंगे

गांवों में सड़क निर्माण पर 5.29 करोड़ रुपए खर्च होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के गांवों में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मिसिंग लिंक योजना में सड़क निर्माण के 8 कार्यों के लिए 5 करोड़ 29 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। क्षेत्र के पाल सादी रोड से अर्जुनपुरा तक 500 मीटर सड़क पर 17.50 लाख, पाल-सादी रोड से भडाणा खेड़ा तक 1.50 किमी सड़क के लिए 52.50 लाख, रास्या मगरी से कर्मा खेड़ा होकर गुणेर तक 3.50 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार, फुसरिया से गरोल तक 3.90 किलोमीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 40 लाख, आगोरिया गांव से केसरपुरा तक 1.80 किमी सड़क के लिए 63 लाख, चंपाखेड़ी रोड से भीलों का खेड़ा तक 1.50 किमी सड़क के लिए 52 लाख 50 हजार, मुख्य सड़क अभयपुरा मायरा से आंबाबेरी तक 1.50 किमी सड़क के लिए 52 लाख 50 हजार तथा अभयपुरा मायरा से गलियामाल तक 800 मीटर सड़क के लिए 28 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...