भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण में राजवी भी रहेंगे
चित्तौड़गढ़ | पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ आएंगे। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भंवरसिंह राठौड़ के अनुसार राजवी दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद निम्बाहेड़ा जाकर भैरोसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेंगे। विद्याधर नगर जयपुर के विधायक राजवी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद है। वे स्व. शेखावत के मुख्यमंत्री व उपराष्ट्रपति काल मे दो बार चित्तौड़ से विधायक रहे।