अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया
चित्तौड़गढ़| नगर परिषद द्वारा डाइट रोड हरिजन बस्ती में आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या थे। अध्यक्षता सभापति सुशील शर्मा, उप सभापति भरत जागेटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, नगर महामंत्री सागर सोनी, अनिल इनाणी थे। नगर परिषद आयुक्त मो. नसीम शेख ने बताया कि भवन 8000 वर्ग फीट व निर्मित क्षेत्रफल 4200 वर्गफीट पर 67 लाख रुपए लागत आई है।