पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों में रातभर बिजली बंद, अतिक्रमण के कारण विभाग को आ रही परेशानी

ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों में रातभर बिजली बंद, अतिक्रमण के कारण विभाग को आ रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के पंचायत समिति के बाहर बीती रात 9 बजे ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 300 घरों में लाइट बंद रही और रात भर उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के गए तो ट्रांसफार्मर के पास गुमटियों और टीनशेड का अतिक्रमण होने के कारण नहीं बदल पाए। शाम 4 बजे गुमटी मालिक के गुमटी हटाने के बाद ट्रांसफार्मर बदला जा सका। हालांकि ट्रांसफार्मर के समीप गुमटियों और टीनशेड का अभी भी अतिक्रमण है, लेकिन प्रशासन और ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे ट्रांसफार्मर पर फाल्ट होने के बाद बिजली विभाग को दुरुस्त करने में समस्या आती है और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवारी भी नहीं बना पा रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों मेंं व्यवस्थाओं को लेकर रोष है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता शेखर चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों और ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण अतिक्रमण होने से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार नहीं बन पा रही है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर के चारों और गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत सरपंच नाथीदेवी मीणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों और अतिक्रमण है, तो उसे शीघ्र हटाकर बिजली विभाग को राहत दिलाई जाएगी। उपखंड अधिकारी वर सिंह गरासिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारों और अतिक्रमण है तो उसे हटाने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देशित किया जाएगा।

धरियावद . घुमटी हटाकर ट्रांफार्मर बदलने का काम करते निगमकर्मी।

खबरें और भी हैं...