पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर्थन मूल्य खरीद केंद्र देरी से खुलने से कम मात्रा में आया अनाज

समर्थन मूल्य खरीद केंद्र देरी से खुलने से कम मात्रा में आया अनाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य खरीद केंद्र राजफेड के माध्यम से सरकार के निर्देशानुसार रेणिया मगरी स्थित खादी ग्रामोद्योग के गोदाम में 9 अप्रैल से अब तक एक सप्ताह के भीतर 1 हजार 8 क्विंटल गेहूं की खरीददारी काश्तकारों से की गई, जिससे कई कास्तकार देरी से खरीद शुरू करने के कारण अपना जिंस बाजार में बेचने को मजबूर हुए। इधर खरीद केंद्र पर किसान अपनी खानापूर्ति कराने के लिए भटक रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होना और क्षेत्र में निरक्षरता का भारी अभाव होने से किसान भाई समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर अनाज नहीं बेच पा रहे हैं। खासकर आखातीज सावे की सीजन के चलते ढाणी-ढाणी में शादी ब्याह है, किसानों को पैसे की जरूरत के चलते बाजार में औने-पौने दाम पर अनाज बेच रहे हैं।

जाखम की नहरों और असिंचित क्षेत्र को मिलाकर 5 हजार हेक्टेयर भूमि 10 लाख क्विंटल से भी अधिक पैदावार का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें सीड्स कार्पोरेशन और लोगों को खाने के गेहूूं के बाद बाजार में औने पौने दाम पर गेहूं बेच रहे है। 35 साल से भी अधिक समय गुजरने के बाद अब तक धरियावद क्षेत्र में कृषि मंडी खोलने का प्रकरण उच्च न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर विचाराधीन है।

धरियावद. समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर गेंहू खरीदने की प्रक्रिया पूरी करते हुए।

समय पर हो रहा काम

किसानों को खरीद केंद्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं आए इसके लिए समय पर काम करते हुए राहत दिलाई जा रही है। हाथों-हाथ सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करके तारीख देते हुए समयानुसार अनाज तोला जा रहा है। केंद्र पर एक सप्ताह में 1 हजार 8 क्विंटल खरीद की गई है, जिसका भुगतान भी शीघ्र किसानो को किया जा रहा है। काश्तकार सेंटर पर अपने अनाज तुलाई का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ में लाए, जिससे रजिस्ट्रेशन में समस्या नहीं आए और समयानुसार अनाज तोला जा सके। बनवीरसिंह राणावत, खरीद केंद्र प्रभारी

खबरें और भी हैं...