पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • एमपी से हथियार सप्लाई का आरोपी बदमाश गिरफ्तार

एमपी से हथियार सप्लाई का आरोपी बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 पिस्टल और 9 मैग्जीन बरामद

जयपुर | एमपी से कोटा में हथियार सप्लाई करने वाले बदमाश को शनिवार देर रात कोटा के पास एक गांव में जयपुर एसओजी ने पकड़ लिया। एसओजी ने गिरफ्तार आरोपी गंधवानी एमपी निवासी मोहन सिंह के कब्जे से 8 पिस्टल व 9 मैग्जीन बरामद कर ली। आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली कि एमपी से भारी मात्रा में कोटा हथियार भेजे जा रहे है। उक्त सूचना पर एएसपी करन शर्मा के नेतृत्व में एक टीम कोटा के आस-पास के इलाके में भेज दी। टीम ने शनिवार देर रात कोटा के पास ढाबादेह बस स्टैण्ड आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में बताया कि यह पूरे हथियार कोटा में किसी देने वाला था। एसओजी की टीम हथियार लेने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। एसओजी ने पिछले एक साल में कोटा, सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर व चित्तौडगढ़ में 28 लोगों को पकड़कर 64 हथियार बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं...