विश्व लैब टेक्निशियन दिवस पर रोगियों को किए फल वितरित
विश्व लैब टेक्निशियन दिवस पर रोगियों को किए फल वितरित
भास्कर न्यूज | तारानगर
सरकारी अस्पताल में रविवार को विश्व लैब टेक्निशियन दिवस मनाया गया। अध्यक्षता एलटी राजेंद्र सोनी ने की। मुख्य अतिथि अस्पताल प्रभारी डॉ. देवीलाल जोशी थे। इस मौके पर अस्पताल के वार्ड में भर्ती रोगियों व जननी वार्ड में भर्ती प्रसुताओं को फल वितरित किए गए। जिला उपाध्यक्ष जसवंत जांगिड़ ने लैब टेक्निशियन की कार्य प्रणाली व कर्तव्यों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. प्रीतम, मांगीलाल कुलडिय़ा, मुकेश शर्मा, सुरेंद्रसिंह, संतलाल स्वामी, शीशराम, उर्मिला, मनीराम, दलीप, मोहरसिंह, आरीफ खान, कन्हैयालाल, जयलाल, हरीसिंह,वेदप्रकाश, राजेश आदि मौजूद थे।