विधायक पूनिया ने चंगोई में गौरव पथ और जिगसाना ताल में पेयजल पाइप लाइन का उद्घाटन किया
विधायक जयनारायण पूनिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों से रूबरू हुए। पूनिया ने चंगोई, मिखाला, ओजरिया, जिगसाना ताल, जोरजी का बास, रामपुरा, ढाणी छतुसिंह, अलायला, जिगसाना टिब्बा, महात्मा सहित गांवों का दौरा किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को समाधान के दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने चंगोई में गौरव पथ और जिगसाना ताल में पेयजल पाइप लाईन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने गांवों में करवाए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सरकार ने गांवों का चहुंमुखी विकास करवाकर प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य किया है। सरकार सभी को साथ लेकर प्रदेश का विकास करवा रही है। इस मौके पर रतन राठौड़, महावीर पूनिया, राकेश जांगिड़, जगदीश दायमा, दीपचंद बलौदा, भंवरलाल पूनिया, विनोद कस्वा, सुरेंद्र कस्वा, मानसिंह बिजारणिया, कैप्टन करणीसिंह राठौड़, सुभाष कस्वा, वीरबहादुर राठौड़, अमरसिंह सैनी, मंगलाराम मेघवाल व अन्य मौजूद थे।
उपाध्यक्ष मेघवाल ने किया सभाओं को संबोधित : सालासर | पूर्व शिक्षा मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर सभाओं को संबोधित किया। मेघवाल ने भीमसर, पार्वतीसर, गुडावड़ी, भांगीवाद, खुड़ी व सालासर आदि में हुई सभाओं में कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार ने केवल कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। गांव पार्वतीसर में मगनसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरजाराम ढाका, राधेश्याम अग्रवाल का घोड़ी पर बैठाकर स्वागत किया। भीमसर गांव में चौधरी चरणसिंह, गुड़ावडी में मुकनाराम डूकिया, भांगीवाद में पालाराम शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया। प्रधान गणेश ढ़ाका, उपप्रधान दिवानसिंह भानीसरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व उपप्रधान विक्रमसिंह खुड़ी, विद्याधर बेनीवाल, धर्मेंद्र किलका, सुरेंद्र व अंकित आदि साथ थे।
तारानगर. चंगोई में गौरव पथ का लोकार्पण करते विधायक।