पशु चिकित्साकर्मियों का एक माह से कार्य बहिष्कार
झुंझुनूं | पशु चिकित्सा कर्मचारियों का 11 सूत्री मांगों को लेकर एक महीने से कार्य बहिष्कार जारी है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बेनीवाल ने बताया कि कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निशुल्क पशुधन दवा योजना का बहिष्कार कर रखा है। जिला मंत्री अनिल बाडेटिया ने बताया कि नवंबर 2016 में मंत्री प्रभुलाल सैनी ने दो महीने में मांगों का सम्मानजनक निस्तारण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ।