पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मंदिर के चबूतरे पर मिली लक्ष्मी की हालत में हो रहा है सुधार

मंदिर के चबूतरे पर मिली लक्ष्मी की हालत में हो रहा है सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | बड़बर पंचायत के भानीपुरा में शिव मंदिर के चबूतरे पर मिली सात दिन की नवजात लक्ष्मी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। बीडीके अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वीडी बाजिया की देखरेख में लक्ष्मी का उपचार चल रहा है। रविवार को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बाजिया ने दिन में दो बार लक्ष्मी के स्वास्थ्य की जांच की। डाॅ. बाजिया ने बताया कि लक्ष्मी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। पीलिया भी कम हुआ है। लक्ष्मी को ऑक्सीजन दिया जा रहा है। ताण (दौरे) की संख्या भी कम हुई है, लक्ष्मी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। ताण आने के कारण बच्ची को अभी दूध नहीं पिलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...