पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धौलपुर स्थापना दिवस : बाइक रैली में दिखा जिले के युवाओं का उत्साह

धौलपुर स्थापना दिवस : बाइक रैली में दिखा जिले के युवाओं का उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शहर में निकलती बाइक रैली।

धौलपुर| अंधड़ के डर से नगरपरिषद आयुक्त ने इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नगरपरिषद के अंदर करवाया। ऐसे में जानकारी नहीं होने पर कम ही लोग उपस्थित हो पाए। शाम करीब 7.40 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मात्र करीब 40 लोग ही उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रात करीब 8.45 बजे तक सभापति कमल कंषाना उपस्थित नहीं हुए। वहीं उपसभापति इसरार खान करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नगरपरिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा का कहना है कि इन दिनों शाम को अंधड़ आने की संभावना बनी रहती है। वहीं बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम को नगरपरिषद के अंदर करवाया गया है।

धवलधरा में छुपी है मेधावी प्रतिभाएं: सुमेंद्र तिवारी

राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चंबल रॉयल क्लब द्वारा धौलपुर स्थापना दिवस के अवसर पर साफा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बाइकर्स को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए तिवारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह संस्कारवान बनें और बेटियों का सम्मान करें। इस अवसर पर एक्सप्रेस क्लब के सचिव जितेंद्र सिंह राजोरिया ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द का हमारा शहर धौलपुर पूरे देश में अनूठी पहचान स्थापित किया हुए हैं।

सभी ने मिलकर मनाया जिले का स्थापना दिवस

सूचना केन्द्र में आयोजित विचार गोष्ठी में जिले में पर्यटन के माध्यम से विकास की सम्भावनाओं को तलाशा गया। इधर, सुबह 8 बजे स्कूली बच्चों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकाल कर जिले का जन्म दिन मनाया। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ओपन निबन्ध प्रतियोगिता महाराणा स्कूल में हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाल सिंघल बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर शुभम सिंघल बीएससी तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर रिद्धि शर्मा कक्षा 8 न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल धौलपुर रहे।

खबरें और भी हैं...