जवाहर नवोदय स्कूल की चयन परीक्षा 21 को
धौलपुर| जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले भर में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 4 हजार 648 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। इससे पहले 19 अप्रैल को स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के प्राचार्य केएस बघेल ने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक को पत्र जारी कर संबंधित केंद्राधीक्षकों को निर्देशित कर कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश देने को कहा है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान परीक्षा सामग्री का भी वितरण किया जाएगा।