ऑनलाइन होंगे सभी डाकघर आज कार्य रहेगा बंद
धौलपुर| धौलपुर मंडल के डाकघर मंगलवार से पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएंगे। बचत बैंक, स्पीड पोस्ट बुकिंग, कर्मचारियों की प्रोफ़ाइल सहित अन्य कॉर्य ऑनलाइन हो जाएंगे। अधीक्षक डाकघर धौलपुर बीएम बुनकर ने बताया सिस्टम कार्यप्रणाली से जुड़ने के कारण एक दिन के लिए सोमवार को धौलपुर मंडल के सभी डाकघर और कार्यालय एक दिन के लिए आमजन के लिए बंद रहेंगे। इस दिन पंजीकृत पत्र स्पीड पोस्ट सहित सभी प्रकार के पत्रों की बुकिंग, डाक टिकट व डाक सामग्री की बिक्री संबंधी कार्य नहीं हो सकेंगे। वहीं कोर सिस्टम लागू हो जाने कारण ग्राहकों और कर्मचारियों के सम्बन्धी सभी सेवाएं ओनलाइन पोर्टल पर आ जाएंगी। बुनकर ने बताया कि विभाग के आंतरिक कार्य जैसे भर्ती प्रक्रिया, नियम-38 स्थानान्तरण, अवकाश आदि कार्य में पारदर्शिता आएगी।