पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ रेप मामले में कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

कठुआ रेप मामले में कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी | जन कल्याण संरक्षण एसोसिएशन धौलपुर के विधानसभा नगर बाड़ी द्वारा कठुआ में गैंगरेप पीड़िता के निधन पर एक शोक सभा एवं कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें धौलपुर जिला महासचिव अविनाश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार 8 वर्षीय मासूम आसिफा के साथ यह रेप की घटनाएं मानव जाति के लिए कलंक हैं। सभा के अंत में मृतात्मा की शांति कि लिए दो मिनट का मौन रखा एवं कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर निंदा व शोक जताने हेतु बाड़ी के समाजसेवकों द्वारा मोमबत्ती जलाकर मार्च के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। साथ सभी समाज के लोगों ने इन दोनों घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। महेंद्र परमार ने ऐसी घटनाओं को दुखद बताया व इस पर सभी को एक होकर लड़ना होगा। आबिद अली ने भी देश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर शोक व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में रिहान, नरेन्द्र गर्ग, नरेंद्र दिवाकर, छिदूबाबा, अनिल सिंघल, अनूप, ज्ञान सिंह परमार आदि अनेक महिलाओं ने भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं...