दो काव्य कृतियों का किया विमोचन
धौलपुर | अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित जैन धर्मशाला में रविवार को एक समारोह का आयोजन कर आचार्य रामदत्त मिश्र अनमोल की दो काव्य कृतियों ब्राह्मण यश गाथा तथा भगवान परशुराम गीत माला का विमोचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिल्ली के हिंदी प्रेमी गो सेवक एवं पूर्व महापौर पं. महेश चंद्र शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बनवारीलाल शर्मा थे। काव्य कृतियों का विमोचन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य विशन कौशिक एवं प्राचार्य डॉ. वीना श्रोत्रीय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरिशंकर शर्मा, वैद्य हरीनिवास शर्मा, प्रशांत ( प्रिंस) हुंडावाल, अनुराग मुद्गिल, महेश शर्मा, रवि मिश्रा, जनार्दन शर्मा, रमाशंकर शर्मा, गणेश चंद्र त्रिवेदी, चंद्रभान शर्मा, एडवोकेट मदनमोहन शर्मा, मुन्नाबाबू पाठक, रमेशचंद्र पाराशर मौजूद थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर पंडित राधेश्याम शुक्ला व उनके साथियों द्वारा वैदिक मंत्र, मंगलाचरण कर हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली से आए जगदीश भारद्वाज ने विमोचित संग्रह की संगीतमय प्रस्तुती दी। मंच संचालन गोविंद शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक एवं हास्य कवि गोविंद शर्मा पटवारी ने संयुक्त रूप से किया। ा। डॉ. वीना श्रोत्रीय ने परस्पर वैमनस्य को भूलकर समाज सेवा करने का आह्वान किया। दिल्ली से आए पूर्व महापौर पंडित शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पंडित भुवनेश कुमार शास्त्री, सुनील दत्त शर्मा, रामकिशोर पाठक, रोहित मुदगल, ऋषिकेश भारद्वाज, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।