शहीद को रक्त देकर दी श्रद्धांजलि
धौलपुर | ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय युवा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश संयोजक महेंद्र दुबे ने 2 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट द्वारा किए गए आंदोलन में शहीद हुए जोधपुर के सब इंस्पेक्टर महेंद्र चौधरी एवं मुरैना में शहीद हुए स्वर्गीय राहुल पाठक की स्मृति में ब्लड देकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। साथ ही संतोष शर्मा ने भी ब्लड डोनेट कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर धौलपुर ब्लड बैंक के स्टाफ एवं ब्राह्मण संगठन के ऋषिकेश भारद्वाज व अमित मुदगल आदि उपस्थित रहे।